डोभी प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल सिंहपोखर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 डोभी प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल सिंहपोखर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


दैनिक दृष्टि न्यूज़, डोभी गया

संवाददाता सौरभ कुमार मिश्रा। 

गया (बिहार )19 जनवरी 2024 :- गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल सिंहपोखर मे शुक्रवार के दिन शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो संजीव कुमार झा और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षा व बच्चों को शिक्षा जगत में मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताते हुए कहाँ बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। पूरे शिक्षा तंत्र को प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा जैसे को तीन भागों में बाँटा गया है। शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। हम सभी अपने बच्चों को सफलता की ओर जाते हुए देखना चाहते हैं, जो केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में भी सहायता करता है।

पूरी शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया ज्ञान हम सभी और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाता है। यह जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है जिससे कैरियर के विकास को बढ़ावा मिले। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बहुत से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह समाज में सभी व्यक्तियों में समानता की भावना लाती है और देश के विकास और वृद्धि को भी बढ़ावा देती है।आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा अनमोल रतन है। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया साथ में सरकार द्वारा छात्रों के लिए संचालित कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी को संबोधन किया। इस दौरान अभिभावकों ने भी शिक्षा में सुधार के लिए नए-नए सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा विभाग के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।





Comments

Popular posts from this blog

नगर पंचायत डोभी के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर पटना में जानलेवा हमला।

अनुमंडल पदाधिकारी सारा असरफ जरूरतमंदो के बीच गांव में पहुंच कर बांटी कंबल।

डोभी कुशा निवासी शंभू केशरी का 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार लापता।