अयोध्या में भगवान श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव सीधा प्रसारण सुलेबट्टा मैदान में दिखाया गया।

अयोध्या में भगवान श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव सीधा प्रसारण सुलेबट्टा मैदान में दिखाया गया। 

 Dainik Drishti News: गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा।


गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड के सुलेबट्टा मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा लाइव प्रसारण राम भक्तों को दिखाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में राम भक्त महिला पुरुष माताएं बहने नौजवान बुजुर्ग राम भक्त भाग लिए। कार्यक्रम का शुरुआत श्री राम आरती राम भजन हनुमान चालीसा के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस के जिला बौद्धिक शिक्षन प्रमुख, सतीश कुमार सिन्हा, आरएसएस जिला धर्म जागरण प्रमुख सतीश कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह , रामरतन कुमार आरएसएस के खंड करवाह के अलावे, पिंटू गुप्ता, बिनोद कुमार सोनी, मुखिया राजु यादव,जिला परिषद सदस्य अ्रविद यादव, मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया अरविंद विश्वकर्मा, जनार्दन बाबा, हेमराज प्रसाद वर्मा के अलावे राय भक्तों बड चढ़कर हिस्सा लिए। मंच से 1992 में शामिल कार सेवकों का सम्मानित किया गया अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर राम भूमि मंदिर का एक प्रतिमा देकर सभी कार सेवकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई कार्यक्रम समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसे प्रसाद वितरण किया गया बाराचट्टी प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पंचायत डोभी के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर पटना में जानलेवा हमला।

अनुमंडल पदाधिकारी सारा असरफ जरूरतमंदो के बीच गांव में पहुंच कर बांटी कंबल।

डोभी कुशा निवासी शंभू केशरी का 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार लापता।