दो दिन पहले लापता शुभम कुमार गया सिकड़िया मोड़ से बरामद।


 दैनिक दृष्टि न्यूज़, डोभी, गया
संवाददाता, अर्जुन केशरी

दो दिन  पहले लापता शुभम कुमार गया सिकड़िया मोड़ से बरामद।

गया जिला के डोभी थाना क्षेत्र के कुशा निवासी मुकेश कुमार केशरी ने 17/01/2024 को स्थानीय थाना डोभी में आवेदन दिया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार 16/01/2024 से संध्या लगभग 3:30 बजे डोभी चतरा मोड़ से गायब हो गया है।काफी छानबीन करने के बाद भी कहीं आसपास  सुराग हाथ नहीं लगा।इसी छानबीन के दौरान गया सीकड़िया मोड़ के बस स्टैंड के पास 18/01/2024 को अहले सुबह बरामद हुआ।जिसे थाना में अग्रिम कार्रवाई कर उसे उसके परिजन को सौंप दिया गया।हालांकि दो दिन तक उक्त बालक कहां था यह बता पाना मुश्किल है क्योंकि वर्तमान समय में बालक बताने की स्थिति में नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि डोभी कुशा निवासी मुकेश कुमार केशरी का फल दुकान चतरा मोड़ पर है और उक्त बालक फल दुकान से किताब लाने को कहकर गया पर वापस नहीं लौटा।तो थाना में सूचना दिया गया।


                                  Ad.


Comments

Popular posts from this blog

नगर पंचायत डोभी के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर पटना में जानलेवा हमला।

अनुमंडल पदाधिकारी सारा असरफ जरूरतमंदो के बीच गांव में पहुंच कर बांटी कंबल।

डोभी कुशा निवासी शंभू केशरी का 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार लापता।